रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर नॉमिनेशन शुरू हो चुका है. कांग्रेस के भी प्रत्याशियों ने नामांकन शुरू कर दिया है. इस बीच प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का कहना है कि कांग्रेस के पास मुद्दा ही नहीं है. इसपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि ये तो बीजेपी को सोचना चाहिए. उनके पास तो मुद्दा ही नहीं है. जहां तक कांग्रेस और गठबंधन की बात है तो हमारी सरकार ने काम किया है. पांच साल हमारी सरकार ने काम किया है. हम सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जायेंगे. सरकार ने जनकल्याण के कई काम किए हैं.
वहीं सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी कुछ सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा आलाकमान करेगा. चूंकि हम गठबंधन में चुनाव लड़ रहे है. कई बार स्थिति ऐसी होती है कि हम वहां से चुनाव नहीं लड़ सकते. ऐसे में गठबंधन का फैसला ही मान्य है. घोषणा पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि नॉमिनेशन चल रहा है. जल्द ही हमारा घोषणा पत्र आपके बीच होगा.
बीजेपी के पास मुद्दा ही नहीं, हम जनता के बीच काम लेकर जाएंगे

Next Article प्रियंका गांधी ने वायनाड से किया नामांकन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
