रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को पुलिस अलर्ट पर है. इसी क्रम में शनिवार को रांची जोनल आईजी अखिलेश झा ने अंतरराज्जीय चेकनाका का निरीक्षण किया. इस दौरान चेकनाका में तैनात मजिस्ट्रेट, पदाधिकारी व जवानों को सख्ती से वाहनों की जांच करने का आदेश दिया है. वहीं, किसी भी संदिग्ध वाहन को अविलम्ब हिरासत में लेते हुए पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना देने का आदेश दिया है.
अंतरराज्जीय चेक पोस्ट को जोनल आईजी ने किया निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
