रांची: रांची महानगर काली पूजा समिति ने काली पूजा की तैयारी शुरू कर दी है. महानगर काली पूजा समिति की बैठक 20 अक्टूबर को कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब में रखी गई है. जिसमें रांची महानगर के 57 पूजा पंडाल काली पूजा समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक में पुरानी कमेटी भंग करने के साथ नई कमेटी का गठन किया जाएगा. बैठक के दौरान कुछ नई काली पूजा समिति को भी कमेटी में जोड़ा जाएगा. रांची महानगर काली पूजा समिति के प्रवक्ता नमन भरतीय ने कहा कि इस बार रांची में काली पूजा का भव्य आयोजन होगा.

Previous Articleडीडीसी ने मतदाताओं को किया जागरूक, मतदान का बताया महत्व
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
