गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुरा में बालेश्वर मुर्मू (27) की हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि उसकी हत्या उसकी सौतेली मां और सौतेले भाई ने धारदार हथियार से की. घटना के बाद, शव को घर में छुपा कर रखा गया था. सूत्रों के अनुसार, बालेश्वर के पिता माईका मुर्मू ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से एक बेटा और दूसरी पत्नी से एक बेटा हुआ था. घटना के दिन, बालेश्वर को धान काटने वाले हशुवा से हत्या की गई. जब घर से बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. मामले की जांच जारी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
