दरभंगा: जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई. बेनीपुर से बिरौल जाने वाली राजकीय उच्च पथ संख्या 56 पर मलिया चौक के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया. फिलहाल, एक अन्य युवक का उपचार जारी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Previous Articleपुलिस-पब्लिक भिड़ंत, पथराव, लाठीचार्ज
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
