पाकुड़: आगामी विधानसभा चुनाव और दुर्गा पूजा को लेकर आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर शनिवार को मुफ्फसिल थाना के समीप एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बाइक, कार और टोटो के चालकों की हेलमेट, कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. जांच में कमी पाए जाने वाले चालकों से जुर्माना भी वसूला गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य सड़क पर सुरक्षा को बढ़ावा देना और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण पाना है. आने वाले समय में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि त्योहारों और चुनावों के दौरान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
