जामताड़ा: गांधी जयंती के अवसर पर 14 सितंबर से चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन किया गया. उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर से सदर अस्पताल जामताड़ा तक स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. साथ ही स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई. अधिकारियों ने पुराना कोर्ट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उप विकास आयुक्त ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतों सत्य और अहिंसा का पालन कर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने जिलावासियों से प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ जामताड़ा बनाने का संकल्प लेने की अपील की.
गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, प्लास्टिक मुक्त जामताड़ा बनाने की अपील

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
