नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक सफल ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है. यह मुठभेड़ कुलगाम के देवसर क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों की उपस्थिति का इनपुट मिलने के बाद कार्रवाई की. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस मुठभेड़ में एएसपी (यातायात) मुमताज अली सहित चार जवान घायल हुए. आपरेशन लगभग 12 घंटे तक चला, जिसके अंत में दोनों आतंकियों को मार गिराया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों से कई हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है. इसके साथ ही इलाके में एक विस्तृत सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि आतंकियों के अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके.
कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, चार जवान घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
