नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नयी दिल्ली में मुलाकात की और चेन्नई मेट्रो रेल के लिए मंजूरी और समग्र शिक्षा योजना (एसएस) के तहत फंड जारी करने के अलावा मछुआरों के पारंपरिक मछली पकड़ने के अधिकारों के संरक्षण को लेकर स्थायी समाधान खोजने की मांग की. श्री स्टालिन ने प्रधानमंत्री को राज्य से संबंधित इन तीन मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा. उन्होंने केंद्र और तमिलनाडु सरकारों के बीच 50-50 इक्विटी शेयरिंग के आधार पर चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना (द्वितीय चरण) के लिए मंजूरी मांगी. उन्होंने एसएसए योजना के तहत फंड जारी करने का भी आग्रह किया, जिसे केंद्र ने इस आधार पर रोक दिया था कि राज्य सरकार ने एनईपी-2020 को लागू नहीं किया है. उन्होंने श्री मोदी से भारतीय मछुआरों के पारंपरिक मछली पकड़ने के अधिकारों को सुरक्षित करने तथा पकड़े गये मछुआरों की रिहाई में तेजी लाने के लिए स्थायी समाधान खोजने का भी अनुरोध किया.
मुख्यमंत्री स्टालिन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानें क्या है मांग

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
