जामताड़ा : शुक्रवार देर शाम को जामताड़ा उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार की गाड़ी को एक 407 ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना दुमका रोड स्थित हीरो शोरूम के सामने घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक की गाड़ी को ट्रक ने पीछे से ठोकर मारी और रगड़ता हुआ आगे निकल गया। इस घटना में उत्पाद अधीक्षक और चालक सहित अन्य लोग बाल बाल बच गए, पर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस गश्ती वाहन मौके पर पहुंची और उक्त ट्रक को कब्जे में लिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रास्ता क्लियर करने के लिए पुलिस जल्दीबाजी में ट्रक को थाने ले गई और उत्पाद अधीक्षक के गाड़ी को भी थाना पहुंचाया गया. उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वाहन में ही जो नुकसान हुआ है पर गाड़ी के अंदर बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
उत्पाद अधीक्षक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे एक्साइज सुपरीटेंडेंट

Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक, जानें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
