नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से यहां मुलाकात की. इस दौरान प्रदेश एवं देश की राजनीतिक हालात पर चर्चा की. हेमंत सोरेन के साथ इस मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल तथा अन्य नेता भी मौजूद थे. माना जा रहा है कि इन नेताओं ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही सीटों के बंटवारे तथा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की. इसके अलावा जेएमएम छोड़कर बीजेपी जाने वाले नेताओं को लेकर भी चर्चा हुई.
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिले हेमंत सोरेन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
