वाशिंगटन: अमेरिका के शिकागो क्षेत्र में एक लोकल ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ितों को गोली उस समय मारी गयी, जब वे अपनी सीट पर सो रहे थे. फॉरेस्ट पार्क पुलिस विभाग के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा से पता चला है कि पीड़ित सो रहे थे, अलग–अलग जगहों पर बैठे हुए और उन्होंने हमले का विरोध नहीं किया. गोलीबारी दो अलग–अलग ट्रेन कारों में हुई. पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और एक हथियार बरामद किया गया है. अभी तक इस घटना के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है. फॉरेस्ट पार्क इलिनोइस के कुक काउंटी में एक गाँव है, और शिकागो का एक उपनगर है. पुलिस के अनुसार लेबर डे पर भी अपराह्न में पाँच लोगों को गोली मारी गयी थी. उस समय एक संदिग्ध ने न्यूयॉर्क कैरेबियन कार्निवल परेड मार्ग पर भीड़ में गोलीबारी की थी. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Previous Articleरोहतास में युवक की चाकू मारकर ह’त्या डेहरी आन सोन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
