रांची: अगर आप भी रांची नगर निगम क्षेत्र में रहते है और वेस्ट यूजर चार्ज (कचरा उठाने का चार्ज) नगर निगम को भरते है तो यह खबर आपके लिए है. चूंकि अब घर बैठे ही आनलाइन वेस्ट यूजर चार्ज जमा कर सकते है. नगर निगम ने इसकी शुरुआत कर दी है. जिसके तहत अब रांची नगर निगम के वेबसाईट https://www.ranchimunicipal.com/ पर जा कर सॉलिड वेस्ट यूजर का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. इससे आपको ज्यादा पैसे भी नहीं चुकानें होंगे. वहीं वेस्ट यूजर चार्ज के नाम पर ठगी की संभावना भी नहीं होगी. बता दें कि आए दिन नगर निगम को वेस्ट यूजर वसूलने के नाम पर ज्यादा पैसे लेने की शिकायतें मिल रही थी. रांची नगर निगम के अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील है कि अपने घरों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का ससमय वेस्ट यूजर चार्ज का भुगतान करना सुनिश्चित करें.
अब घर बैठे आनलाइन जमा कर सकते है वेस्ट यूजर चार्ज, जानें क्या है प्रोसेस

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
