रांची। नेपाल हाउस सचिवालय स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कमरा नंबर 211 के कार्यालय में आग लगने से कई दस्तावेज जलकर राख हो गए. जबकि, कार्यालय भी पूरी तरह से धुआं के कारण काला हो गया है. जानकारी के मुताबिक ज्वाइंट सेक्रेटरी अनिल प्रसाद के दफ्तर में आग लगी है. पिछले तीन दिन की छुट्टी के बाद साेमवार काे दफ्तर खुला, तो मामले की जानकारी हुई. सुबह ऑफिस के कर्मी पहुंचे तो देखा कि आग के कारण कमरे का सारा सामान जला हुआ था. एसी, कुर्सी, टेबल समेत कई सामान जल गये थे. आग लगने से सरकारी फाइलों का भी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. कोई जरूरी दस्तावेज नहीं जले हैं. पुलिस की भी टीम मौके पर पहुंची थी.
जॉइंट सेक्रेटरी के कार्यालय में लगी आग, जरूरी दस्तावेज नहीं जलने की संभावना

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
