हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम अपराधियों ने नर्सिंग होम के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड के नोनगांव निवासी परशुराम प्रसाद उर्फ पीआर प्रसाद के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक परशुराम विष्णुगढ़ में नर्सिंग होम चलाते थे. देर शाम में वह वापस नर्सिंग होम से हजारीबाग आ रहे थे. इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने पीछा करते हुए शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास सिर में गोली मारकर जख्मी कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि पूर्व में भी अपराधियों ने डॉक्टर परशुराम को विष्णुगढ़ के आसपास गोली मारकर घायल कर दिया था.
हजारीबाग में नर्सिंग संचालक परशुराम की गोली मारकर ह’त्या, पूर्व में भी हुआ था हमला

Previous Articleकोकर चौक के पास सड़क दुर्घटना, बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम
Next Article आज का राशिफल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
