बोकारो : बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में बोकारो परिक्षेत्र के आईजी डॉ माइकलराज एस पहुंचे. अनुमंडल पुलिस कार्यालय के समक्ष गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी ली. इसके बाद बेरमो अनुमंडल स्थित सभी पुलिस निरीक्षक और थाना के थाना प्रभारी से बारी बारी से मिले. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बुके देकर उनका और बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश का स्वागत किया. डॉ एस ने बताया कि प्रत्येक साल विभिन्न थानों का निरीक्षण किया जाता है, ताकि कार्य शैली में सुधार होता रहे. अपराध पर नियंत्रण, नक्सली घटनाओं को नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने आने वाला विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है जो पूरी तरह से शांति पूर्ण रहा और वोट प्रतिशत भी बढ़ा. जिससे यह माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी प्रशासन पूरी तरह सफलता पूर्वक अपना कार्य करेगी और चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होगा. नक्सली के बारे में बताया कि झारखंड में एक-दो जिले छोड़कर लगभग सभी जगह नक्सली पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर है. उम्मीद है कि झारखंड में बहुत जल्द नक्सली पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे. इस मौके पर बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमिया पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, बेरमो पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार सिंह, जरीडीह पुलिस निरीक्षक, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद थे.
आईजी पहुंचे बेरमो अनुमंडल ऑफिस, बोले-जल्द खत्म होंगे नक्सली

Previous Articleचांदनी चौक में राजेश मुंडा को मारी गोली, रिम्स में इलाजरत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
