रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. रांची पहुंचने पर कई भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. गृह मंत्री विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंच चुके है. वहीं भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 26 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. साथ ही झारखंड से चुनाव जीतने वाले सांसदों को बधाई देंगे. इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी करेंगे. अमित शाह करीब 6 घंटे रांची में रहेंगे. इसके बाद वह पुणे के लिए रवाना हो जाएंगे. रांची रहने के दौरान अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे. वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे.
रांची पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 26 हजार कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
