रांची: जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा है कि देश के गृह मंत्री का झारखंड दौरा सुनिश्चित है. वे रांची के प्रभात तारा मैदान में एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा उनका स्वागत करता है. साथ ही कहा कि चुनाव से पहले से ही राज्य जांच एजेंसियों की गिरफ्त में है. जो लोग भाजपा के खिलाफ हैं, उनके खिलाफ ही जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की है. लेकिन जो भाजपा के करीबी हैं, उनके खिलाफ समन पर समन जारी किया जा रहा है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड में स्पेशल डायरेक्टर तय करते हैं कि जांच एजेंसी को किसके खिलाफ जाना है. पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रांची आई थीं. चुनाव के दौरान बाबूलाल मरांडी ने विष्णु अग्रवाल की उनसे मुलाकात कराई थी. उन्होंने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार की भी मुलाकात वित्त मंत्री से कराई थी. उसके घर से ईडी ने नकदी और कारतूस बरामद किए थे. उन्होंने कहा कि कल देश के गृह मंत्री रांची आ रहे हैं, तो उनसे कौन-कौन लोग मिलेंगे. क्या अपराधियों की सूची भी उन्हें भेजी जाएगी?
सुप्रियो का बीजेपी पर हमला, स्पेशल डायरेक्टर तय करते है कि जांच एजेंसी किस पर कार्रवाई करे

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
