रांची: नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में सीबाआइ ने गुरुवार को रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है. रिम्स से गिरफ्तार मेडिकल की छात्रा सुरभि कुमारी एमबीबीएस 2023 बैच के सेकेंड ईयर में पढ़ती है. वह रामगढ़ की रहनेवाली है. उधर, पटना एम्स से गिरफ्तार चार मेडिकल स्टूडेंट में थर्ड ईयर में पढ़नेवाले सिवान निवासी चंदन सिंह, पटना निवासी कुमार शानू, धनबाद निवासी राहुल आनंद और सेकेंड ईयर में पढ़नेवाला अररिया निवासी करण जैन शामिल हैं. इन चारों को सीबीआइ ने पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया है. सीबीआइ की टीम छात्रा सुरभि कुमारी से पूछताछ के लिए बुधवार शाम ही रिम्स के हॉस्टल नंबर-3 में पहुंची थी. देर शाम तक पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस हिरासत में लिया गया.
सीबाआइ ने रिम्स से एक मेडिकल स्टूडेंट को किया अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला

Next Article आज का राशिफल : देखें आज कैसा रहेगा आपका दिन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
