रांची: मानसून के दौरान भी सारंडा के जंगलों में मुठभेड़ जारी है. बुधवार को सारंडा के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. बता दें कि सारंडा के जंगली इलाके में झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चला रही थी. इस दौरान पुलिस का नक्सलियों से सामना हो गया. मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है. वहीं पुलिस की माने तो नक्सली बारिश का फायदा उठाकर बच रहे है. इस मुठभेड़ में नक्सलियों की टीम का नेतृत्व कुख्यात नक्सली कमांडर अनल कर रहा था.
सर्च आपरेशन के दौरान सारंडा के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Previous Articleआज मौसीबाड़ी से भाई-बहन के साथ लौट जाएंगे भगवान जगन्नाथ
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
