बोकारो : भाजपा की अभिनंदन विजय संकल्प यात्रा के तहत गोमिया विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन 18 जुलाई को पेटरवार स्थित वन विश्राम गृह में होगा. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य रूप से मौजूद होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पेटरवार वन विभाग के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला बीस सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रवि जासवाल, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, जिला कार्य समिति सदस्य मुकेश ओझा समेत पार्टी के कई नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई तथा उसे सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया. बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया. बताया गया कि लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी उम्मीदवार को बढ़त मिली है, उस बूथ के अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में कई पार्टी नेता भी मौजूद रहेंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
