बोकारो : बेरमो अनुमंडल स्थित बोकारो रामगढ़ एन एच 23 पर पेटरवार मुख्य मार्ग बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन और मारुती वैन में टक्कर हो गई. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि मारुति वैन में सवार 6 लोग घायल हो गए. वैन गोला से आनन्द संग डिंकी की बारात जारंडीह गया था. सुबह बारात वापस आने के क्रम में पेटरवार एन एच 23 बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप ये दुर्घटना ग्रस्त हो गया. वहीं डॉ हेमलता के द्वारा ईलाज के दौरान बताया गया कि दो लोग की मौत हो चुकी है. तीन की स्थिति नाजुक है और एक की स्थिति समान्य है. वहीं तीन में एक को बेहतर ईलाज के लिए बोकारो बी जी एच और दो को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. मामला पेटरवार थाना क्षेत्र का है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
