रांची: जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित योद्धा सत्संग आश्रम के पास करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार घटना रविवार की सुबह की बतायी जा रही है. मृतक कचरा चुनकर अपना जीवन यापन करता था. वहीं अबतक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही शव की शिनाख्त में जुट गई है.

Previous Articleझारखंड के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना, अलर्ट जारी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
