बोकारो : बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा की. बैठक में बेरमो अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी मौजूद थे. एसडीपीओ ने ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशानिर्देश दिया और लंबित कांडो को जल्द से जल्द निष्पादित करने को कहा. वारंटी और कुर्की के मामलों को भी जल्द निपटाने का निर्देश दिया. कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें.

Previous Articleभारत निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची रांची, कल पतरातू में करेगी बैठक
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
