गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के कुगeव की रहने वाली सुंदरबनी कुमारी 19 वर्ष का शव अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर फुटकल पेड़ में दुप्पट्टा से लटकता मिला है. युवती अपने घर से बीए में नामांकन कराने की बात कहकर बुधवार को घर से निकली थी. जब देर शाम तक वह घर वापस नही लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नही चल सका. परिवार वाले ये समझ बैठे कि किसी दोस्त के घर चली गयी होगी. इधर गुरुवार को खेती बाड़ी करने गए लोगों ने पेड़ पर लटकते सुंदरबनी का शव देखा और घटना की जानकारी परिजनों को दी. घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है. जिसमें पारिवारिक अंतरकलह की बात कही गयी है. मृतका के भाई धनेश्वर ने घटना की जानकारी घाघरा थाना को दी. इधर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटनास्थल पेड़ के नीचे से मृतका का फाइल पड़ा था, जिसे घाघरा पुलिस ने बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
लापता छात्रा का शव पेड़ से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस

Previous Articleपेयजल समस्या को लेकर चमेली देवी ने मंत्री से की मुलाकात
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
