रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के राजभवन में इस्तीफा सौंपने के बाद से यह दूसरी तबादले की सूची जारी हुई है. इस बार आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. बदले गए अधिकारियों में नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम योगेंद्र प्रसाद को अपर उपायुक्त, जमशेदपुर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि, अपर उपायुक्त, जमशेदपुर रोहित सिन्हा को नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम भेजा गया है. इसके अलावा लातेहार एसडीओ कौशल कुमार को दुमका, जबकि दुमका एसडीओ अजय कुमार रजक को लातेहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Next Article रांची जिला को मिले 6 नए इंस्पेक्टर, देखें पूरी सूची
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
