बोकारो : बेरमो के डीवीसी बोकारो थर्मल के ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य हाईवा डंपर एसोसिएशन ने ठप कर दिया है. इस वजह से ऐश पौंड से छाई की ढुलाई बंद हो गई है. बता दें कि डीवीसी के ऐश पौंड से लगभग 7 लाख 50 हजार टन छाई ले जाने का ठेका जमशेदपुर, चेन्नई व कोलकाता की कंपनी ने लिया है. छाई ट्रांसपोर्ट कार्य में लगे हाईवा डंफर मालिकों का कहना है कि उन्हें छाई ढुलाई का उचित भाड़ा कंपनी की ओर से नहीं दिया जा रहा है. इस वजह से डंपर मालिकों को बचत नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि जबतक हमलोगों को उचित भाड़ा नहीं दिया जाएगा तबतक हमलोग ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद रखेंगे.
हाईवा एसोसिएशन ने छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य किया ठप, उचित भाड़ा नहीं मिलने से हैं नाराज

Previous Articleमहिला की हत्या करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
