जामताड़ा : दुमका लोकसभा सीट पर जीत और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। दुमका रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालाय में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 22 जून को लोकसभा चुनाव का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करने को लेकर सहमति बनी। 30 जून को हुल दिवस के सफल आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान जिला प्रवक्ता अशोक मंडल ने लोकसभा चुनाव के दौरान जामताड़ा जिले में बेहतर प्रदर्शन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज हम लोग दुमका लोकसभा वापस हासिल करने में सफल हुए हैं। इसी प्रकार से विधानसभा में भी अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। बैठक में नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, सचिव विजय राउत, मुखिया नरेंद्र मुर्मू, परेश मुर्मू, शिवधन मुर्मू, कमल टुडू, वासुदेव मरांडी, रहीम अंसारी, सहदेव मुर्मू, शिवचरण हेंब्रम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विधानसभा चुनाव में भी झामुमो कार्यकर्ता दिखाएं अपना दमखम : अशोक

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
