जमशेदपुर : गोविंदपुर हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोविंदपुर रेलवे हॉल्ट के पास से सुबह 4 बजे एक ट्रेन गुजर रही थी. इस दौरान पोल संख्या 242/सी के पास ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों के शवों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. गोविंदपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. साथ ही रेलवे और जमशेदपुर पुलिस भी आपसी समन्वय से मामले की जांच कर रही है.
जमशेदपुर : ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
