नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. आप के राज्यसभा सांसद संजय कुमार सिंह कहा कि हमारी पार्टी बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. आम आदमी पार्टी को चुनावी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए. ताकि आगामी चुनाव के बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए जा रहे सुशासन का लाभ बिहार को भी मिल सके. संजय सिंह ने कहा कि यह तो तय है कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी. लेकिन, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी? यह हम बाद में तय करेंगे और बताएंगे. अभी तक यह साफ है कि हम बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.
AAP लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव, संजय सिंह ने बताई पूरी बात

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
