कोडरमा : धनबाद-गया-कोडरमा रेलखंड के पास टिफिन नुमा बम मिलने की खबर आ रही है. टिफिन बम मिले की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना बम स्क्वायड टीम को दे दी गई है. बम स्क्वायड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की वाकई में केन बम या या किसी असामाजित तत्वों की यह करतूत है. बता दें कि जहां टिफिन नुमा बम बरामद किया गया है वहां से कुछ ही दूरी पर सीआरपीएफ का कैंप है.
BREAKING : कोडरमा-गया रेलखंड के पास टिफिन बम जैसी संदिग्ध वस्तु बरामद, मचा हड़कंप

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
