रांची: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के तात्कालीन सीओ गिरेंद्र टूटी को निलंबित कर दिया गया है. झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी गिरेंद्र टूटी पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है. गिरेंद्र फिलहाल कोडरमा में अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने उनके निलंबन से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
गम्हरिया के तात्कालीन सीओ गिरेंद्र टूटी निलंबित, अधिसूचना जारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
