बोकारो: बोकारो समाहरणालय में डीसी विजया जाधव ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनी. जमीन विवाद एवं वेदांता में नियुक्ति की शिकायत को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि संज्ञान मे आये हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा. इस दौरान अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, ट्रैफिक डीएसपी आशीष महली, डीपीआरओ साकेत कुमार पांडेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Previous Articleझारखंड के सिर्फ 5 जिलों में सिमटकर रह गये हैं नक्सली- डीजीपी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
