रांची: आज रांची महानगर के नेतृत्व में रांची के सांसद संजय सेठ के जीत होने पर विजय जुलूस निकाला गया. सांसद आवास से काली मंदिर तक यह शोभायात्रा निकाली गई. काली मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जुलूस समाप्त हुई. शोभा यात्रा में ढोल ताशा नगाडे एवं राम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई. सांसद संजय सेठ ने अपनी जीत पर रांची की जनता को बधाई देते हुए कहा कि ये जीत हमारी नहीं यह रांची की जनता की जीत है. जो स्नेह और प्यार रांची लोकसभा की जनता ने दिया है इसके लिए हृदय से धन्यवाद. रांची के जो अधूरे कार्य हैं उसे पूर्ण करना है. रांची को नंबर वन बनाना है. रांची लोक सभा क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य अधूरे हैं उसे पूर्ण करेंगे. यहां के जनता के आकांक्षाओं पर खरा उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा. रांची की जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे. रांची लोकसभा के सभी भाजपा के कार्यकर्ता सभी प्रदेश के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी सभी सामाजिक धार्मिक संगठन सभी लोग जिन्होंने सहयोग किया लोगों को दिल की गहराइयों से बहुत आभार. इस नई जिम्मेवारी के साथ और अधिक ऊर्जा के साथ रांची की जनता के लिए काम करेंगे. विजय जुलूस में रांची के पूर्व सांसद अजय मारू, रांची के विधायक सी पी सिंह, समरी लाल, नवीन जयसवाल, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू, बलराम सिंह सहित रांची महानगर के सभी पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए.
दोगुनी ऊर्जा के साथ रांची की जनता के लिए काम करूंगा : संजय सेठ

Previous Articleपेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, इनका संरक्षण करें : उपायुक्त
Next Article सिपाही ने एएसआई की गोली मार कर की हत्या
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
