गांधीनगर: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे अब सामने आने लगे हैं. कांग्रेस ने बाड़मेर लोकसभा सीट जीतकर अपना खाता खोला है, वहीं बीजेपी ने गांधीनगर सीट जीतकर अपना खाता खोल लिया है. गांधीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव जीत गए हैं. इस चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है. बता दें कि गांधीनगर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग हुई थी. यहां बीजेपी की ओर से अमित शाह मैदान में थे, जिन्होंने जीत हासिल की है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
