गुमला: घाघरा थाना की पुलिस ने 1.83 ग्राम ब्राउन शुगर, एक पिस्टल और तीन जिंदा गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घाघरा ब्लॉक कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने घर में ब्राउन शुगर और पिस्टल रखा है. सूचना मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे दौड़ा कर दबोचा गया. गिरफ्तार युवक का नाम अमोस किंडो है. वह मूल रूप से घाघरा थाना के टांगर शिकवार का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में ब्लॉक कॉलोनी में रहता है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है.

Previous Articleचाईबासा: 3.15 करोड़ का अवैध अफीम डोडा बरामद
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
