रांची : भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या 22 मई को रांची को रांची और जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. वे सुबह 11 बजे रांची बिरसा चौक में भाजपा के मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल होंगे. इस मौके पर लोकसभा प्रभारी बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक भानु प्रताप शाही, लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे तेजस्वी जमशेदपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इस मौके पर लोकसभा प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो मौजूद रहेंगे. शाम 4 बजे वे मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन सभा में भी हिस्सा लेंगे.
कल रांची और जमशेदपुर में चुनाव प्रचार करेंगे तेजस्वी सूर्या

Previous Articleकल धनबाद और दुमका में असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा की सभा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
