धनबाद : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद जिला कमेटी और संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ सेवाश्रम ट्रष्ट कमिटि के तत्वाधान में धनबाद जिला अध्यक्ष परमानन्द प्रसाद ने बैठक की. मुख्य अतिथि धनबाद जिला प्रमुख सह राष्ट्रीय मंत्री अखिलेश कुमार गुप्ता मौजूद थे. बैठक में धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने और हलुवाई समाज की ओर से ढुल्लू महतो को वोट देने का निर्णय लिया गया. राष्ट्रीय मंत्री अखिलेश गुप्ता ने कहा कि ढुल्लू महतो लंबे समय से जुड़े हुए है. बैठक में धनबाद जिला से धर्मा प्रखण्ड से पदाधिकारी शामिल हुए थे. इसके अलावा बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल साह, सुरेन्द्र प्र गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री दिलीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष सचिन गुप्ता, सचिव प्रेम प्रकाश गुप्ता, रामदास गुप्ता, महेश साह, मनोज कुमार साव, शत्रुधन बाबा, उमेश साह, अजय, लालबाबु, महिला मोर्चा के नीतू, शंकर प्रसाद, चक्रधर प्रसाद, रघुनन्दन साह, नन्दलाल साव समेत कई अन्य मौजूद थे.
धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को समर्थन देने पर बनी सहमति

Previous Articleइरफान को ‘राम’ भक्ति पड़ी भारी, भाजपा ने दर्ज कराई प्राथमिकी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
