धनबाद : धनबाद नगर निगम द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत आगामी 25 मई को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोट कराने के लिए फ़ूड मेला और रॉक बैंड कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके बाद रविवार को हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया गया. जहां नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया. कार्यक्रम रविवार की सुबह 6 बजे से 9 बजे तक लुबी सर्कुलर रोड पर चला. कार्यक्रम में योगा, कराटे, डार्ट गेम, बैंड कंसर्ट, डांस, सिंगिंग, स्केटिंग, थ्रीडी पेंटिंग, मैजिक शो कराया गया. साथ ही बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए कई मनोरंजक खेल का भी आयोजन किया गया. अलग-अलग कार्यक्रम के लिए कई तरह के मंच बनाए गए थे मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.
वोटिंग परसेंट बढ़ाने के लिए हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन, मतदान करने का दिया संदेश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
