रामगढ़: पतरातू डैम के पास स्थित मां पंचबहनी मंदिर के समीप पतरातू डैम के फाटक के नीचे सुमित कुमार सुंदर नगर भुरकुंडा निवासी अपने छोटे-छोटे दो भतीजी के साथ डैम घूमने गया था. इस दौरान उसे नहाने की इच्छा हुई तो वह पंचवहनी मंदिर के पास डैम फाटक के नीचे नहाने चला गया. वहां स्थित गड्ढे में एक बार डुबकी लगाने के बाद जब वह बाहर नहीं आया तो उसकी भतीजी ने शोर मचाया. तब आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से सुमित कुमार को बाहर निकाला और इसकी जानकारी पतरातू थाने को दी गई. पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजा गया. बताया जाता है कि सुमित कुमार दो भाई, एक बहन है. जिसमें से वह छोटा था.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
