रांची: आरपीएफ नन्हे फरिश्ते टीम, फ्लाइंग स्क्वाड टीम और आरपीएफ पोस्ट हटिया के अधिकारी व कर्मचारियों ने मिलकर “ऑपरेशन आहट” के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया. वहीं उनके चंगुल से दस नाबालिग लड़कों को बचाया. आज 01.05.2024 को पकड़े गए नाबालिग लड़कों और पकड़े गए मानव तस्करों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकर्स यूनिट रांची (कोतवाली रांची) को सौंप दिया गया है.
ऑपरेशन आहट” के तहत हटिया रेलवे स्टेशन से दो मानव तस्कर गिरफ्तार, दस नाबालिग को किया रेस्क्यू

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
