JoharLive Teem : राज्य में आये दिन नक्सलियों का मनोबल बढ़ता दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम के सोनुआ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने घर से खींच कर मुंडा समेत दो लोगों की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी। मृतकों में डांगो डांगिल (गांव के मुंडा) और उसका जीजा बागुन बोदरा शामिल हैं। दोनों माईलपीड़ गांव के निवासी थे। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे चार नक्सली बागुन बोदरा और गांव के मुंडा डांगो डांगिल को बांध कर साथ ले गये। माईलपीड़ गांव से चार किलोमीटर दूर बुरुघाटी में बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना लोंजो पंचायत के पाताहातू गांव के पास की है।
Previous ArticleBihar : लालू के लाल तेजप्रताप दिखे भगवान भोले के रंग में
Next Article बिहार में बाढ़ से कोहराम : अब तक 123 लोगों की मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
