गिरिडीह: पुलिस कप्तान दीपक शर्मा के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 1 ड्राइवर और खलासी समेत 2 लोगों को पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 3 टन से ज्यादा कोयला समेत मैजिक वाहन के साथ गिरफ्तार किया है. बता दें कि गिरिडीह जिले में वाहन चेकिंग अभियान की सख़्ती से कोयला माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. डुमरी अनुमंडल के SDPO सुमीत प्रसाद के नेतृत्व मे बीते देर रात्रि जीटी रोड के निमियाघाट थाना क्षेत्र में कोयला लदा एक माल ढोने का वाहन (मैजिक) पकड़ा गया. उक्त मैजिक के चालक द्वारा मैजिक में लोड कोयला से संबंधित कागजात की मांग की गई, नहीं दिखाने पर SDPO डुमरी सुमीत प्रसाद ने चालक और खालासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
चेकिंग अभियान के दौरान अवैध कोयला लदा वाहन पकड़ाया, चालक व खालासी गिरफ्तार

Previous Articleभाजपा का संकल्प पत्र यानि मोदी की गारंटी: लक्ष्मीकांत वाजपेयी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
