बोकारो: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती मनाई गई, इस अवसर पर DC आवास के गोपनीय कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर उपायुक्त विजया जाधव, डीडीसी संदीप कुमार सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया.मौके पर डीसी विजया जाधव और डीडीसी संदीप कुमार ने आमजनों को डॉ. भीमराव अंबेडकर के दिखाए गए मार्गो पर चलने एवं उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही. साथ ही संविधान में दिए गए अधिकारों एवं नियमों का अनुपालन करने को कहा. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, एलआरडीसी चास प्रभास दत्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहार, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, जिला योजना पदाधिकारी राजेश शर्मा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.
डीसी, डीडीसी ने डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
