बोकारो : जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सादमा कला पंचायत के सदमाखुर्द टोला में श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा में 1001 कुंवारीकन्या व महिलाएं कलश लेकर यज्ञ मंडप से निकलकर अम्बागढ़ पुरना पानी तट पहुंची. जहां सभी ने कलश में जल भरा. जिसके बाद बनारस से आए आचार्य सुशील मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना करवाया. फिर सभी पुनः कलश लेकर उसी रास्ते से होते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे. जहां पर यज्ञाचार्य द्वारा कलश स्थापित किया गया. इस दौरान पूरे इलाके में जय श्री राम, हर हर महादेव, पवनसुत हनुमान के नारे से पूरा वतावरण भक्ति मय हो गया. वहीं आचार्य ने बताया कि पांच दिनों का तक माहायज्ञ होगा. प्रत्येक दिन पूजार्चना के बाद प्रवचन की जाएगी. जिसके बाद पांचवे दिन पूर्णन्होती की जाएगी.
श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
