रामगढ़: पटना से रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही एक एक्सयूवी कार में गुरुवार की सुबह खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद घटनास्थल पर रामगढ़ थाना पुलिस पहुंची. इस दौरान रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि एक्सयूवी कार पटना सिटी से रजरप्पा जा रही थी. तभी रामगढ़ कोर्ट के समीप छत्तरमांडू में एनएच 23 पर यह हादसा हुआ है. वहीं मृतक की पहचान पटना सिटी रानीपुर मिल्की चक निवासी सुजीत कुमार मेहता के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
