बोकारो: जिला के बेरमो थाना परिसर में रामनवमी और ईद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों ने दोनों पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा एक दुसरे को सहयोग करने की बात कही. वहीं थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार में हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. इस दौरान यदि कोई हुड़दंगी करते पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही कहा कि इंटरनेट, सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेंगे एवं अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे. वहीं किसी तरह का अफवाह या असामाजिक तत्व की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
