राजस्थान: राजस्थान के पाली जिले में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है. भूकंप के इन झटकों से इलाके के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) से मिली जानकारी के मुताबिक, आज (6 अप्रैल 2024) रात 01.29 बजे भूकंप के झटके आए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी 3.7 मापी गई है. हालांकि गनीमत की बात ये रही कि इस दौरान किसी की जान की क्षति नहीं हुई है. बता दें कि इससे पहले शुक्रवार सुबह जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा में भूकंप आया था. वहीं गुरुवार को हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
राजस्थान के पाली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
