वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एक छात्र के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. हिन्दू विश्वविद्यालय के ही एमए के छात्र ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है. छात्र और बीएचयू प्रोक्टोरियल बोर्ड के लिखित शिकायत पर लंका थाना में आरोपित छात्र के ऊपर FIR दर्ज किया गया है. साथ ही थाना के द्वारा आश्वासन भी दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बीएचयू के राजाराम हॉस्टल में बीती देर रात लाईट कट गई थी, जिसके बाद हॉस्टल के ही एक छात्र ने पीड़ित छात्र के साथ अप्राकृतिक तरीके से दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पीड़ित ने बताया कि उसके रूम का लाइट काट दिया गया था और जब लाइट को ठीक करने वह मीटर के पास गया तो आरोपी छात्र ने उसे गिरा दिया. उसके बाद उसके लोवर को जबरदस्ती खोलने लगा तब वह भागकर अपने रूम में आया तो आरोपी भी पीछे से रूम में ही चला आया और जब पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारकर घायल कर दिया. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वार्डन ने उसे बचाया. जिसके बाद लंका थाना पुलिस ने छात्र की लिखित और विश्वविद्यालय के प्रोक्टोरियल बोर्ड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र के ऊपर धारा 377 समेत एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.
छात्र के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
