रांची: शनिवार को कैट का रिजल्ट जारी किया गया. जिसमें रांची हेहल की रहने वाली ग्रेसी सिंह ने 99.35 परसेंटाइल स्कोर किया है. 26 नवंबर 2023 को परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसमें हजारों की संख्या में कैंडीडेट्स ने पार्टिसिपेट किया था. कैट के माध्यम से देश के 21 आईआईएम और आईआईएफटी जैसे अन्य कई संस्थानों में प्रवेश मिलता है. कैट का रिजल्ट परसेंटाइल स्कोर के रूप में आता है. इसके स्कोर के बेस पर सभी आईआईएम छात्रों को इंटरव्यू के लिए अपने मापंदडों के हिसाब से बुलाते हैं.
CAT का रिजल्ट जारी, रांची की ग्रेसी सिंह को मिला 99.35 परसेंटाइल

